By Ritika
Aug 22, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में भरी हुई मेट्रो को देखा जा सकता है। जिसमें एक लड़की मगरिबी लिबास पहने हुए हैं और उसके आस पास कई अन्य यात्री खड़े हैं
बता दें कि महिला ऐसा इसलिए करती है क्योंकि सामने बैठा व्यक्ति चुपके से उसकी वीडियो बना रहा होता है। जिस कारण महिला उसे जाकर थप्पड़ मार देती है
वहीं, महिला उस लड़के से वीडियो बनाने का कारण भी पूछती है लेकिन वह बात से साफ इंकार कर देता है कि उसने वीडियो बनाई है
ketlingro_
वीडियो को इंस्टाग्राम पर ketlingro_ नामक अकाउंट ने शेयर किया है। साथ ही एक सवाल लोगों के लिए छोड़ा है। कैप्शन में लिखा गया है कि आप इस स्थिती में क्या करेंगे
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दो गुटों में बंट गए। किसी ने लड़की के पहनावे पर बात की तो किसी वीडियो बनाने वाले लड़के को गलत बताया
कई यूजर ने कहा कि दुख है कि महिला ने दूसरे लड़के को इस घटना का वीडियो बनाते हुए नोटिस नहीं किया, वरना उसके साथ भी ऐसा ही होना चाहिए था
जबकि कई ने लिखा कि आपने इस तरह के कपड़े लोगों को दिखाने के लिए ही तो पहने हैं, तो कैमरा भी आपको देख रहा है इसमें हैरानी कैसी