Khushi Srivastava
मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज दूसरे घर का चन्द्रमा का गोचर ज्यादा बुरा नहीं है लेकिन शनि का प्रभाव होने से कार्यों में विलम्ब संभव है। अधिक प्रयासों से ही सफलता पाना संभव है। किसी नये कार्य से प्रपोजल से लाभ होगा। राशिपति की स्थिति हालांकि अनुकूल नहीं है फिर भी शत्रुओं की योजनाएं सफल नहीं होंगी।
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
आज आप अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। आज का नक्षत्र स्वामी भी आपके पक्ष का है जो कि स्वास्थ्य के पक्ष के दृष्टिकोण से लाभ दे सकता है। सायं तक आर्थिक मामलों में भी समय आपके पक्ष का बन जाने की संभावना दिखाई देती है।
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
दिन की शुरूआत बेहतर होगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से संपर्कों का लाभ मिल सकेगा। कोई नया व्यापारिक सौदा कर सकते हैं। दिन का आरम्भ अच्छा रहने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। धन संबंधी सुविधा रहेगी। कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है।
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
जन-मानस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। राशि से ग्यारहवें चन्द्रमा है जो कि काफी कुछ आपके पक्ष का होने की संभावना बनता है। इसलिए आलस्य त्याग कर कोशिशों में नई जान फूंके, सफलता मिलेगी। लेकिन आज खर्च में बढ़ोत्तरी होगी।
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
आज भाग्य में रूकावट दिखाई देती है। इसलिए आज शेयर मार्केट या जुए-सट्टे में अभी कोई बड़ा दाव नहीं लगाएं अन्यथा हानि की आशंका रहेगी। वाणी में मधुरता का संचार रखें, अन्यथा आपको कार्य सिद्धि में बाधा आ सकती है। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचें।
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
नवें घर का चन्द्रमा ऑफिस में आपकी स्थिति को मजबूत बनायेगा। इसलिए कम प्रयासों के बाद भी अच्छा हासिल कर पायेंगे। लक्जरी आईटम की खरीद हो सकती है। कल की तुलना में आज का दिन ठीक रहेगा। कार्यों में सफलता मिल जायेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
धनागम होने की पूरी-पूरी संभावना दिखाई देती है। दोपहर बाद स्थिति में कुछ अधिक सकारात्मक बदलाव आ सकता है। लेकिन बेहतर होगा कि आप अपने नित्य कामों पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करें। किसी पर अंधविश्वास नहीं करें। पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
परस्पर तारतम्य नहीं होने से मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। अपनी वाणी में मधुरता का संचार करने से लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखा जाना आवश्यक है अन्यथा आगे आपको परेशानी हो सकती है। लोगों की आपके प्रति धारणा नकारात्मक होने की आशंका है।
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
वर्तमान में जो कुछ चल रहा है वही आपको आगे बेहतर परिणाम देगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आज अधिक जोखिम नहीं लेना ही उपयुक्त है। शान्तचित्त बैठ कर नित्य कर्म करते रहें।
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
अधिक प्राप्ति की आशा नहीं करें। क्योंकि आज परिश्रम से ही लाभ मिलने की संभावना है। मनोबल बढा-चढा रहेगा। जो कुछ आप प्राप्त करना चाहते हैं उसकी पूरी-पूरी संभावना है कि वह आपको हासिल हो सके। परिजनों का सहयोग मिल सकता है। दोपहर बाद सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा।
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
महत्त्व के कामों को प्राथमिकता से निपटा लें तो जीत में रहेंगे। धनागम को योग भी बना है। कई दिनों से लटक रहा काम आज पूर्ण हो सकता है। अतः अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। सरकार से संबंधित किसी योजना से भी लाभ होने की संभावना है। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
किसी को बहुत हल्के से नहीं लें। यह जरूरी नहीं है कि आप जैसा सोच रहे हैं वैसा ही हो, अतः एक से अधिक विकल्प रखें। हालांकि चन्द्रमा अच्छे स्थान पर है लेकिन शनि के कारण आलस्य आप पर हावि रह सकता है। हालांकि दोपहर बाद अचानक कोई नई बात आपके पक्ष में आ सकती है।