health

फिट और स्वस्थ्य रहने के लिए लोग तमाम तरह की चीजों को डाइट में शामिल करते हैं

By Abhishek

September 22, 2024

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ता किया जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

इस खबर में हम आपके लिए पांच ऐसे सुपरफूर के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो सेहत को सही रखन के साथ कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

नाश्ते में अंकुरित अनाज खाना भी फायदेमंद है। इसके लिए आप मूंग दाल और काले चने को अंकुरित कर सकते हैं और सुबह उठकर इन्हें खा सकते हैं।

सुबह नाश्ते में दही खाने से पेट स्वस्थ और पाचन शक्ति मजबूत रहती है। साथ ही इम्युनिटी भी बढ़ती है

ब्रेकफास्ट मे फल खाने से हार्ट, लिवर, बाल, और पाचन शक्ति मजबूत रहती। इससे आंखों की रोशनी को भी काफी फायदा मिलता है। आप सेब, केला, पपीता, एवोकाडो और अनार खा सकते हैं।

अंडा खाने से दिमाग तेज होता है। ये आंखों की सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है।

अंडा के अलावा आप नाश्ते में पनीर भी खाएं तो बेहतर होगा। पनीर मे भी प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इसलिए ब्रेकफास्ट में पनीर खाना फायदेमंद हो सकता है।