By- Khushboo Sharma
Aug 12, 2024
पीरियड के दौरान होने वाले रैशज की समस्या का सामना अक्सर महिलाओं को करना पड़ता है
कई बार यह इतने परेशान करने वाले होते हैं कि ऐसे में चलने में भी दिक्कत व दर्द की समस्या होती है। आज की स्टोरी में जानें मानसून में पीरियड रैश कैसे ठीक करें
सही पैंटी मानसून में पीरियड रैश से बचाव के लिए आपको कॉटन पैंटी पहननी चाहिए। यह पसीना सोखने में मदद करती है और वेजाइन एरिया में हवा भी ठीक से पास हो पाती है
पाउडर लगाएं अपनी जांघों और वेजाइन एरिया के आसपास टैल्कम पाउडर लगाएं। यह नमी को सुखाने में मदद करता है
नारियल का तेल पीरियड रैश से राहत पाने के लिए आपको सोने से प्रभावित हिस्से में एंटी-बैक्टीरियल गुणों वाला नारियल का तेल लगा सकती हैं
पैड बदलें ज्यादा देर के लिए 1 ही पैड को लगाकर रखने से अधिकतर पीरियड रैशेज की दिक्कत हो जाती है। आपको हर 3 से 4 घंटे के बीज में पैड जरूर बदल लेना चाहिए
सफाई रखें मानसून में पीरियड रैशेज से बचने के लिए आपको वजाइना के आसापास के एरिया में खास सफाई रखनी चाहिए। ऐसे में संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया पनप सकते हैं
गुनगुना पानी 1-2 घंटे के अंतराल में आपको वजाइनल एरिया को वॉश करना चाहिए। इसके लिए गुनगुने पानी को यूज करें