Vastu Tips

तुलसी का पत्ता तोड़ते समय इस शब्द का करें उच्चारण

By Aastha Paswan

July, 10, 2024

Source: Google

रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं तुलसी का पत्ता तोड़ते समय क्या बोलना चाहिए?

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोज स्नान करने के बाद इस पौधे पर जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी दूर होती है।

अक्सर लोग पूजा-पाठ के लिए तुलसी का पत्ता तोड़ते हैं। इस दौरान मंत्र बोलने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूजा का फल मिलता है।

तुलसी का पत्ता तोड़ते समय ॐ सुभद्राय नमः मंत्र बोलना चाहिए। इस मंत्र को बोलते हुए पत्ता तोड़ना बेहद शुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तुलसी का पत्ता तोड़ते समय मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते मंत्र पढ़ना चाहिए।

पैसों की तंगी का सामना कर रहे लोगों को तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

घर में क्लेश की स्थिति पैदा होने पर तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख- समृद्धि का आगमन होता है।

रोजाना तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके लिए घी का दीपक जलाना शुभ होता है।