Health

इन समस्याओं की वजह हैं Calcium की कमी

By- Khushboo Sharma

Aug 08, 2024

कैल्शियम शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह हड्डियों को मजबूती देने के साथ नाखूनों और दांतों के लिए भी अच्छा होता है

आइए जानते हैं कि शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कैसा असर हो सकता है?

कैल्शियम जरूरी क्यों है? कैल्शियम मसल्स, नर्व और हार्मोन फंक्शन के लिए जरूरी होता है। इससे दांतों को मजबूत बनाए रखा जा सकता है। कैल्शियम की कमी से हाथ-पैरों में दर्द की समस्या शुरू हो सकती है। आज की स्टोरी में इसके अन्य लक्षणों के बारे में जानते हैं

थकान होती है महसूस शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर मसल्स फंक्शन और एनर्जी प्रोडक्शन में कमी आती है। यही वजह है कि इंसान बिना काम किए भी थका हुआ महसूस कर सकता है

झनझनाहट हो सकती है कैल्शियम की कमी होने पर झनझनाहट की समस्या हो सकती है। ऐसे में नर्वस सिस्टम के फंक्शन पर बुरा असर होता है। इस स्थिति में इंसान को हाथ-पैरों में झुनझुनी और सुन्नता महसूस हो सकती है

हड्डियों से जुड़ी समस्याएं अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो हड्डियों से जुड़ी ऑस्टियोपोरोसिस या ऑस्टियोपीनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इससे हड्डियां कमजोर और खोखली हो जाती हैं

मतिभ्रम की समस्या कैल्शियम की वजह से मतिभ्रम यानी हेल्यूसिनेशन की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट में कैल्शियम रिच फूड को शामिल करने की जरूरत है

मूड स्विंग्स हो सकते हैं शरीर में कैल्शियम की कमी मूड और भावनाओं पर बुरा असर डालती है। कैल्शियम की कमी से मूड में बदलाव, चिड़चिड़ापन, चिंता या डिप्रेशन हो सकता है