By Ritika
Aug, 07, 2024
Aug, 07, 2024
चूहों के आगे के दांत बहुत तेजी से बढ़ते हैं। इस वजह से वो अपनी दांतों से दीवार या ईंट तक को घिस सकते हैं। अगर चूहे सामान न कुतरें तो उनके दांत सालभर में 1 से 2 इंच बढ़ सकते हैं
चूहों की वजह से इंसानों को 30 से भी ज्यादा बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों में प्लेग सबसे घातक है
चूहे समूह में रहना पसंद करते हैं। खास बात ये है कि अगर इनके ग्रुप से कोई चूहा बीमार या घायल हो जाता है, तो ये उसकी देखभाल भी करते हैं
चूहे तैरने में भी माहिर होते हैं। गहरे पानी में भी ये आसानी से तैर लेते हैं
बिल्ली की तरह ही चूहे का शरीर भी काफी लचीला होता है। 50 फिट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी इन्हें चोट नहीं लगती