By Ritika
Oct 14, 2024
मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। कई लोगों के लिए ये मायानगरी है तो कई लोग यहां सिर्फ घूमने के लिए आते हैं
Source-Pexels Source-Google Images
अगर आप भी यहां घूमने के लिए जा रहे हैं तो हम आपको कुछ और हिल स्टेशन के बारे में बताने वाले हैं, जो मुंबई से बहुत पास है और आपको यहां घूमने में मजा भी आएगा
माथेरान मुंबई से माथेरान लगभग 85 किमी की दूरी पर स्थित है। शहर की बिजी और भिड़भाड़ वाली जगह से दूर कहीं शांति में जाकर कुछ बैठने के लिए ये जगह बेस्ट हैं
कर्जत मुंबई से कर्जत लगभग 62 किमी दूर है। यहां पहुंचने में आपको1 घंटा 30 मिनट लग सकते हैं। ये महाराष्ट्र के रायगढ़ जिल में सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है
मानसून के दौरान इस जगह की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं, आप यहां पर कोंडाना गुफाएं, भोर घाट, उल्हास घाटी, पेठ किला और इनके आसपास की कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं
मालशेज घाट अगर आप मुंबई घूमने जा रहे हैं तो आप एक दिन निकालकर मालशेज घाट घूमने के लिए भी जा सकते हैं। ये मुंबई से लगभग 128 किमी की दूर है
यहां का प्राकृतिक दृश्य बहुत खूबसूरत होता है। दूधियां झरने और कई तरही के जीव जंतु और वनस्पति आपको यहां देखने को मिलेंगे। मानसून के दौरान आपको यहां गुलाब राजहंस देखने को मिलेंगे