Travel

अगस्त में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

By Ritika

Aug, 01, 2024

बारिश के मौसम में प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। चारों तरफ हरियाली, झरने और झील के नजारा देख कर मन खुश हो जाता है

Source-pexels Source-Google Images

मानसून में घूमने का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में हम आपको अगस्त में घूमने वाली कुछ जगहों के बारे में बताने वाले हैं

आपको इन जगहों पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। देश में ऐसी कई जगह हैं जहां इस समय प्राकृतिक दृश्य मनमोहक होता है

ओरछा ओरछा मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। ये जगह झांसी से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है

यहां आप बेतवा नदी के किनारे पर स्थित सैलानी राम राजा मंदिर, ओरछा किला, चर्तुभुज मंदिर और रानी महल पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा आप ओरछा की बेतवा नदी में रिवर राफ्टिंग भी कर सकते हैं

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग घूमने के सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। ये समुद्र तल से लगभग 2 हजार 200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी खूबसूरती के कारण इसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है

दार्जिलिंग में हरे-भरे चाय के बागान आपका मन मोह लेंगे। यहां पर घूमने के लिए और भी कई जगहें हैं। जैसे घूम रॉक, बतासिया लूप, विक्टोरिया वॉटरफॉल, टाइगर हिल सेंथल झील और कंचनजंघा

ऊटी ऊटी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित ऊटी घूमने के लिए बेस्ट है। इस महीने में आपको यहां हरे भरे घास के मैदान, झील, झरने, सुंदर और शांत वातावरण मिलेगा

ऊटी में आप ऊटी झील, हिमस्खलन झील, एमराल्ड झील, हिरण पार्क, ऊटी बोटैनिकल गार्डन, डोड्डाबेट्टा पीक, कलहट्टी झरने, कामराज सागर बांध, मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान घूमने के लिए जा सकते हैं