Health
By- Khushboo Sharma
June 21, 2024
योगासन शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए जरूरी माना जाता है। वहीं, कुछ आसन ऐसे होते हैं, जो शरीर को कई तरह के रोगों से दूर रखते हैं। इन्हीं में से एक ताड़ासन भी है। आइए आज की स्टोरी में जानते है कि इस आसन को नियमित रूप से करने पर क्या फायदे मिलते हैं
कैसे करें ताड़ासन ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद एड़ियों को मिलाकर दोनों हाथों को सीध में रखें
ताड़ासन स्टेप 2 सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को अब आपस में मिलाते हुए ऊपर की तरफ लेकर जाएं। सांस लेते हुए पैरों के पंजों पर बल देते हुए ऊपर की ओर शरीर को खीचें
शरीर में एनर्जी लाए रोजाना ताड़ासन करने से शरीर में एनर्जी लेवल बना रहता है। यह फेफड़ों के लिए भी अच्छा आसन माना जाता है
पीरियड्स को रेगुलर करे महिलाओं के लिए यह योगासन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसे करने से पीरियड्स संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं
डाइजेशन बेहतर करे रोजाना ताड़ासन करना पेट संबंधित समस्याओं को भी दूर रखता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और पेट भी साफ रहता है
थकान दूर करे दिनभर काम करने से शरीर में आलस और थकान रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए यह आसन बहुत ही अच्छा है। यह शरीर से सुस्ती को दूर करता है
पैरों को मजबूत बनाएं यह आसन पैरों के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसे करने से जांघ, घुटने और टखने मजबूत होते हैं। साथ ही यह फ्लैट पैरों की समस्या को भी दूर करता है