National
मुंबई-पुणे में सैलाब, आसमान से बरस रही 'आफत', सड़कें बनीं नदियां
By Shubham Kumar
July 25, 2024
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में जोरदार बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है।
मुंबई, पुणे समेत महाराष्ट्र के कई हिस्से में लगातार रुक-रुकर बारिश हो रही है।
जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद हो गया। वहीं, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
पुणे के एकता नगर में पानी भरा है। पुणे में बाबा भिड़े पुल पानी में डूब गया है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में गुरुवार को भारी बारिश होगी।
पुणे शहर को डेक्कन की रानी या क्वीन ऑफ द डेक्कन के नाम से भी जाना जाता है।