BOLLYWOOD

One Sided and incomplete Love Movies: एकतरफा प्यार की खूबसूरती और दर्द दिखाती हैं ये फिल्में

By ANJALI DAHIYA

Jul 16, 2024

फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एक लड़का और एक लड़की एक दूसरे से प्यार करते हैं

लड़की की फैमिली को पता चलता है तो वो लड़की की शादी किसी और से कराते हैं

फिर जब लड़की के पति को पता चलता है कि उसकी बीवी किसी और को चाहती है तो वो उससे मिलाने चला जाता है

बाद में लड़की मुकर जाती है और पति के साथ लौट आती है

ये एक अनोखी प्रेम कहानी है जिसे जियो सिनेमा या प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं

फिल्म डर में एक तरफा प्यार काफी भयानक रूप लेता है

कॉलेज का एक लड़का अपने ही कॉलेज की एक लड़की से प्यार करता है लेकिन उसमें कहने की हिम्मत नहीं होती है

बाद में कॉलेज खत्म होता है और लड़की की शादी कहीं और हो जाती है

 शादी के बाद वो उसे परेशान करता है और फिर उसे टॉर्चर करता है

फिल्म दिल तो पागल है में एक लड़का और एक लड़की बेस्ट फ्रेंड होते हैं

लड़का किसी और प्यार करने लगता है लेकिन लड़की उसे ही प्यार करती है और अपने प्यार की खुशी के लिए उनके रास्ते से हट जाती है

फिल्म की कहानी बेहद खूबसूरत है इसे एक बार प्राइम वीडियो पर जरूर देखें

फिल्म रांझणा में एक लड़का होता है जो बचपन से अपनी पड़ोसन को चाहता है

 वो लड़की टीनएज में तो उसे चाहती है लेकिन बड़े होने पर किसी और चाहने लगती है

उस लड़के का प्यार एक तरफा हो जाता है

अंत में उस लड़के की मौत हो जाती है, इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देखें और समझें

फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में एक तरफा प्यार की ताकत को दिखाया गया है

किस तरह लड़के को लड़की से प्यार होता है लेकिन लड़की किसी और को चाहती है

लड़का दूसरी जगह दिल लगाता है लेकिन ऐसा हो नहीं पाता क्योंकि उसके दिल में किसी और के लिए प्यार है, इसमें वो बर्बाद हो जाता है

इस फिल्म को भी प्राइम वीडियो पर एन्जॉय करें