Vastu Tips
By Aastha Paswan
July, 06, 2024
Source: Google
इस महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। श्रावण के सोमवार का अत्यधिक महत्व होता है। इस दिन भक्तगण व्रत का पालन करते हैं।
शिव जी की पूजा करते लोग तरह-तरह की चीजें अर्पित करते हैं। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
श्रावण महीने में भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें जल में गंगाजल मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन महीने में पहले सूर्य देव को जल अर्पित करें और फिर शिव जी को जल अर्पित करें।
शिव जी की पूजा के समय दूध में केसर मिलाकर अर्पित करें और ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। यह उपाय करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
श्रावण के सोमवार को पूजा करते समय 11 बेल पत्र अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
वहीं, सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करते समय जल में चावल मिलाकर अर्पित करें। यह उपाय करने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।