Vastu Tips
By Aastha Paswan
July, 23, 2024
Source: Google
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।
कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे उल्टी नहीं रखना चाहिए। अगर आप उल्टी रखते हैं, तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कई बार लोग जूते-चप्पल को उल्टा करके रख देते हैं। ऐसा करने से घर में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी भी नाराज होने लगती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कभी भी बाल्टी को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। उल्टी बाल्टी रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।
अक्सर लोग रसोई में तवे को उल्टा करके रख देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। तवे को उल्टा रखने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
घर में इन चीजों को उल्टा रखने से परिवार में क्लेश पैदा हो सकता है। इसके साथ ही, लोगों के बीच लड़ाई- झगड़े हो सकते हैं।
घर में जूते-चप्पल, बाल्टी और तवे को उल्टा रखने से धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इससे मां लक्ष्मी भी नाराज होने लगती है।