Health

पपीते के साथ कभी न करें इन चीजों का सेवन

By Ritika

July 31, 2024

पपीते में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं

Source-Pexels

लेकिन कुछ चीजें है जिनका सेवन पीपते के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है

आइए ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं

पपीता और खीरा कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। इन दोनों में ही वॉटर कंटेंट होता है जिससे पेट फूलने, क्रैंप्स होने की दिक्कत हो सकती है

अंगूर और पपीते भी एक साथ न खाएं। नहीं तो आपको एसिडिटी और गैस की परेशानी हो सकती है। इससे पेट में इरिटेशन और दर्द हो सकता है

तली-भुनी चीजों को पपीते के साथ खाने से बचना चाहिए। पपीते को तली चीजों के साथ खाने पर पेट बिगड़ सकता है और अपच की दिक्कत हो सकती है

पपीता और टमाटर भी एक साथ नहीं खाने चाहिए, इससे एसिड रिफ्लक्स की दिक्कतें भी बढ़ती है

संतरे, ग्रेपफ्रूट और नींबू भी पपीते के साथ नहीं खाने चाहिए। इन फूड्स को एकसाथ खाने से हार्टबर्न और एसिडिटी हो जाती है

ये लेख केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें