Navratri Special: Dandiya Night में जाने का है प्लान तो ये स्टाइल आएंगे काम,आप पर ठहर जाएंगी सभी की निगाहें
By Arpita Singh
Sept 26,2024
शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर, 2024 से शुरू होने जा रहे हैं। नवरात्र का समापन 12 अक्टूबर, 2024 को होगा।
इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना के साथ ही उसकी आराधना के लिए डांडिया और गरबा का आयोजन किया जाता है।
डांडिया नाइट में जाने के लिए आप गुजराती गर्ल और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का स्टाइल कॉपी कर सकती हैं।
करिश्मा ने इसके लिए ब्लैक प्रिंटेड स्कर्ट के साथ मिरर वर्क वाली नूडल स्टेप स्टाइलिश चोली वियर की है।
दुपट्टे, स्कर्ट और चोली पर हुआ मिरर वर्क इस आउटफिट को डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट बना रहा है।
डांडिया नाइट में अगर आप भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ईशा अंबानी के इस आउटफिट्स से इंस्पायर आउटफिट आप भी बनवा सकती हैं।
मल्टी कलर प्रिंटेड स्कर्ट के साथ स्टाइलिश टॉप आपको बहुत ही शानदार लुक देगा।
इसके साथ बड़े इयररिंग्स वियर करके आप अपने लुक में चार चांद जोड़ सकती हैं।
टॉप में लगे ढेर सारे टसल्स आपकी इस ड्रेस को परफेक्ट लुक देंगे।
अगर आप भी डांडिया में सबसे अलग और सेंटर ऑफ अट्रैक्शन नजर आना चाहती हैं तो मुनमुन दत्त का यह डांडिया लुक आपके लिए बेस्ट रहेगा।
स्लीव्स लेस ब्लाउज के साथ कलरफुल स्कर्ट और पीला-पिंक दुपट्टा डांडिया के लिए एक परफेक्ट आउटफिट है।
इस पूरी ड्रेस पर हो रहा मिरर वर्क इसे बहुत ही गॉर्जियस लुक दे रहा है।
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का यह पिंक कलर का लहंगा इन्हीं में शामिल है।
हैवी दुपट्टे और चोली के साथ बांधनी की स्कर्ट बेहद खूबसूरत लग रही है।
दुपट्टे में हो रहा हैवी एंब्रॉयडरी वर्क आपको फेस्टिव लुक देगा। साथ में आप कंट्रास्ट ज्वेलरी वियर करें।
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का यह लुक आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बांधनी के लहंगे इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। यह हर फेस्टिवल सीजन पर अच्छे लगते हैं।