By Ritika
Aug 03, 2024
कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा के नजदीक बसा ऐतिहासिक शहर बेलगाम जिसे कन्नड़ भाषा में बेलागामा, बेलगांव और सरकारी रिकार्ड में बेलगावी के रुप में जाना जाता है
Source-Google Images
बेलगाम पश्चिमी घाट के पर्वतमाला के बीच में बसा शहर है। बेलगाम भारत टॉप 20 स्मार्ट सिटी में शामिल है। इसे दुनिया भर में ऐतिहासिक पर्यटक स्थल के रुप में पहचान मिली हुई है। आइए यहां घूमने की जगहों के बारे में जानते हैं
बेलगाम का किला बेलगाम का किला पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र बना हुआ है। इस ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए सरकार ने इसे राज्य विरासत स्मारक का दर्जा दिया है
स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को भी यहां कैद करके रखा गया था। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक फ्लोटिंग कैफे हाउस मौजूद है। साथ ही आप यहां झील का मजा भी ले सकते हैं
गोकक फॉल्स पश्चिम घाट के पहाड़ों की 170 फीट ऊंची चट्टानों से नीचे गिरते हुए पानी को देखने वाला दृश्य काफी रोमांचक होता है। इस झरने की खूबसूरती को निहारने के लिए रस्सी से बना सस्पेंशन पुल है
कमल बस्ती इसे कमल बसदी के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां बने जैन मंदिर का निर्माण बेलगाम किले के अंदर किया गया है। कमल के फूल की 72 पंखुड़ियों की वजह से इस मंदिर का नाम कमल बस्ती पड़ा था
फोर्ट लेक ये झील किले पर बने मां दुर्गा के मंदिर के गेट के ठीक सामने है यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षक नजारा देखने को मिलता है
मिलिट्री महादेव मंदिर बेलगाम का आकर्षक इस मंदिर का निर्माण भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एस.एम. श्रीनागेश ने 1955 में करवाया था। प्रकृति के बीच में बना ये शिव भक्तों में खास जगह रखता है
वज्रपोहा का झरना यह झरना 660 फीट की ऊंचाई से गिरना है। इस झरने को जंगल में दूर से देखा जा सकता है। जिले में बहने वाली मंडोवी नदी का पानी कई धाराओं में गिरता है
इस झरने के पास तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्तों से हो कर गुजरना पड़ता है, जो पर्यटक ट्रेकिंग करने के शौकीन होते है वो स्थानीय गाईड़ के साथ झरने के पास तक पहुंच सकते है
येल्लूर का किला येल्लूर के किले को राजहंसगढ़ किला भी कहा जाता है। इस किले से नीचे की घाटी के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। इस किले के अंदर शिव मंदिर बना हुआ है