Travle

सुहाने मौसम में इन  जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

By Saumya Singh 

July 8, 2024

Source : Google

सुहाने मौसम में घूमना लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो मॉनसून के समय में घूमने का प्लान बनाते हैं

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको मॉनसून में जरूर जाना चाहिए

महाबलेश्वर एक सुंदर हिल स्टेशन है जो अपने हरे-भरे जंगलों और खूबसूरत घाटियों के लिए मशहूर है। यहां की हरियाली और ताजगी देखने लायक होती है

कूर्ग, जिसे ‘भारत का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है, मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां के एबी फॉल्स और मंडलपट्टी व्यू पॉइंट जरूर देखें

मुन्नार हरे-भरे चाय बागानों, पहाड़ियों और घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। मानसून में यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है

ऊटी दक्षिण भारत का एक प्रमुख हिल स्टेशन है। मानसून में यहां का मौसम बहुत सुहाना हो जाता है और चारों ओर हरियाली फैल जाती है