Vastu Tips

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इस तेल का जलाएं दीप

By Aastha Paswan

June, 20, 2024

Source: Google

सनातन धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किस तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है?

इस दिन स्नान-दान करना लाभकारी माना जाता है। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून 2024 को मनाई जाएगी।

घर में खुशहाली बनाए रखने के लिए दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दीपक जलाकर मुख्य द्वार पर रखना शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

गृह क्लेश का सामना कर रहे लोगों को घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।