Sports

जानिए कौन है विनेश फोगाट, जिनके लिए देश की सरकार और विपक्ष भी हो गए एक

By Ravi Kumar

August 10, 2024

पिछले कुछ दोनो से पूरे विश्व को सिर्फ एक घटना के नतीजे के बारे में जानना है की विनेश फोगाट पर CAS का क्या फैसला रहेगा।

ओलंपिक के समापन से पहले मिल सकता है विनेश को रजत पदक ?

फाइनल से पहले विनेश का वजन ज्यादा होने की वजह से किया गया उन्हे डिसक्वालिफाई 

विनेश ने CAS से की रजत पदक की अपील, एक भी मैच हारे बिना फाइनल में पहुंची थी विनेश

आज जानिए विनेश फोगाट की असली कहानी....

विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा में हुआ था।

वह मूल रूप से भारतीय पहलवान हैं।

विनेश ने 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल, 2014 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य और स्वर्ण पदक जीते हैं।

इसके अलावा 2013 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज, 2015 में सिल्वर और 2016 में फिर कांस्य पदक जीतने का कारनामा किया है।

विनेश फोगाट की शादी सोमबीर राठी से हुई, जिनसे उन्होंने 7 नही बल्कि 8 फेरे लिए थे।

2016 में मिला था विनेश को अर्जुन पुरुस्कार, जबकि 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया।

आमतौर पर विनेश 53 किलो वर्ग में करती हैं रेसलिंग लेकिन केवल 2 महीनो के भीतर उन्होंने 3 किलो वजन कम कर 50 किलो वाली स्पर्धा में भाग लिया।

उनके साथ घटी घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी से लेकर आप सांसद संजय और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विनेश को समर्थन दिया और उनका प्रोत्साहन किया।