Viral
जानिए कौन है नोएल टाटा, जिन्हें चुना गया
Tata Trusts
के नए चेयरमैन
By Pannelol Gupta
Oct. 11, 2024
नोएल 40 से अधिक वर्षों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं, वह वर्तमान में टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं।
नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं, जिनको Tata Trusts के नए चेयरमैन बनाया गया
रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट की कमान सौंप दी गई है।
नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। दरअसल रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं।
नवल टाटा ने पहली शादी सूनी टाटा से की थी, जिनसे उनके दो बेटे रतन टाटा और जिम्मी टाटा हुए।
सूनी टाटा से तलाक के बाद नवल टाटा ने स्विट्जरलैंड की एक बिजनेसवमेन सिमोन से साल 1955 में दूसरी शादी की।
सिमोन टाटा के बेटे ही नोएल टाटा हैं। नोएल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी रहे हैं।
नोएल टाटा, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी कंपनियों के अध्यक्ष हैं
Next Story
आखिरी सांस तक ये कीमती सामान नहीं खरीद पाए Ratan Tata