Business

जानें ताज होटल में एक दिन का किराया, कभी 6 रु में मिलता था कमरा

By Aastha Paswan

Sep, 24, 2024

Source: Google

जिन जगहों से मुंबई की शान-ओ-शौकत जाहिर होती है, उनमें ताज होटल भी शामिल है

ताज होटल इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड (HCL का ब्रांड है, जो टाटा ग्रुप का हिस्सा है

आज ताज होटल का किराया लाखों में है। मगर एक समय ये 10 रु से भी कम था

121 साल पहले 1903 में टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा ने पहला ताज होटल खोला था, जो कि मुंबई में मौजूद है

तब ताज होटल में एक रात का किराया सिर्फ 6 रु था। अब इस होटल में सबसे महंगे कमरे का किराया 1.65 लाख रु है

समय के साथ कंपनी ने अलग-अलग शहरों और देशों में ताज होटल खोले। इनमें दिल्ली में भी एक ताज होटल मौजूद है

दिल्ली वाले ताज का अधिकतम किराया प्रेसिडेंशियल सुइट के लिए 7 लाख रु है

अब ताज के 100 से अधिक होटल हैं। इसके होटल लंदन, श्रीलंका, मालदीव्स और नेपाल में भी हैं