Sports

जानिए नीरज चोपड़ा से जुड़ी कुछ खास उपलब्धियों को, ओलंपिक के अलावा और किन चैंपियनशिप को कर चुके हैं अपने नाम

By Ravi Kumar

August 10, 2024

ट्रैक & फील्ड में नीरज भारत के लिए भाला फेंकने यानी जेवलिन थ्रो के एथलीट हैं।

नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के खंडरा में हुआ था।

उन्होंने DAV, कॉलेज चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई पूरी की।

2010 में नीरज ने पहली बार पानीपत में अपनी ट्रेनिंग शुरू की और यहीं से इनके जेवलिन थ्रो की कहानी शुरू हुई।

नीरज खेलों के आलावा इंडियन आर्मी में भी कार्यरत है। वर्तमान में वह सूबेदार मेजर की पोस्ट पर विराजमान हैं।

मिलिट्री में उन्हे विशिष्ट सेवा मेडल और परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है।

उनका पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में फेंका था।

नीरज की उपलब्धियों में सबसे बड़ा पल 2020 टोक्यो ओलंपिक में आया था जब उन्होंने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। उसके अतिरिक्त उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भी सिल्वर मेडल जीतकर नया कीर्तिमान रच दिया था।

ओलंपिक मेडल के अलावा नीरज वर्ल्ड चैंपियनशिप, डायमंड लीग, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, जैसे बड़े बड़े इवेंट में भारतीय परचम फहरा चुके हैं।

नीरज चोपड़ा को 2018 में अर्जुन अवार्ड, 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड,और 2022 में पद्म श्री सम्मान से नवाजा जा चुका है।