Vastu Tips

घर की इस दिशा में रखें मोर पंख

By Aastha Paswan

July, 17, 2024

Source: Google

अक्सर लोग घर में मोर का पंख रखते हैं। ऐसा करने बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि घर में मोर का पंख किस दिशा में रखना चाहिए?

वास्तु के अनुसार, घर में मोर पंख रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा रखना शुभ माना जाता है।

घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर मोर पंख रखा चाहिए। इसे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति तरक्की करता है।

घर में वास्तु दोष होने पर मुख्य द्वार पर तीन मोर पंख लगा देना चाहिए। इसके साथ भगवान गणेश की तस्वीर भी लगा सकते हैं।  

घर में लड़ाई-झड़ने को रोकने के लिए बेडरूम में मोर पंख लगाएं। इसे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो हमेशा अपने पास मोर पंख रखें। इससे सफलता के योग बनते हैं और सिरहाने के पास रखकर सोने से डरावने सपने नहीं आते हैं।

सिरहाने के पास मोर पंख रखकर सोने से कुंडली में राहु दोष दूर होने लगता है। इसके साथ ही, कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है।