Travel

Independence Day 2024: घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

By Ritika

Aug 12, 2024

इस साल भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. यही वो दिन है, जब साल 1947 में भारत को ब्रिटिशर्स से आजादी मिली थी। ये दिन भारत के वीर सपूतों की याद भी दिलाता है

Source-Google Images

ऐसे में हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां इस स्पेशल दिन को और खास बनाने के लिए आपको जाना चाहिए

यहां आप भारत के समृद्ध इतिहास के बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में...

पोरबंदर, गुजरात अगर आप 15 अगस्त पर घूमने जा रहे हैं, तो गुजरात के पोरबंदर जा सकते हैं।  यहां आपको महात्मा गांधी का जन्म स्थान कीर्ति मंदिर भी देखने को मिलेगा

जलियांवाला बाग आजादी दिवस के मौके पर अमृतसर भी जा सकते हैं. यहां जाकर आप ऐतिहासिक जलियांवाला बाद भी देख सकते हैं। इतिहास में ये हमेशा अमर रहेगा

यहां 1919 में बैसाखी के दिन रॉलेट एक्ट के विरोध में हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन में निहत्थे मासूमों का भयानक कत्लेआम करवा दिया गया है। यहां आज भी गोलियों के निशान हैं

अगस्त क्रांति मैदान मुंबई का अगस्त क्रांति मैदान भी इस दिन घूमने के लिए अच्छा है। इसी जगह पर 9 अगस्त, 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी

लाल किला स्वतंत्रता दिवस पर आप दिल्ली का लाल किला भी घूमने जा सकते हैं। ये जगह भी भारत की आजादी का प्रतीक मानी जाती है

भारत के प्रधानमंत्री हर साल 15 अगस्त को यहां झंडा फहराते हैं। ऐतिहासिक दृष्टी से भी काफी अहम है। इस किले को शाहजहां ने बनवाया था