Social

Hindi Diwas 2024: जानें हिंदी दिवस का महत्व और इतिहास

By Ritika

Sep 14, 2024

हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है

Source-Google Images

 राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2024 हिंदी भाषा के महत्व और देश में विविध भाषाई समुदायों को एकजुट करने में इसकी भूमिका पर जोर देता है 

Source-Google Images

वहीं, साल 2024 में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दिए जाने की 75वीं वर्षगांठ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है

14 सितंबर, 1949 के दिन, भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि को आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। तब से ये दिन मनाया जाने लगा

हिंदी को आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाने का निर्णय भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में भाषाई एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, जहां कई भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं

पहला हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया था और तब से यह हिंदी भाषा को सम्मान देने और बढ़ावा देने के लिए एक वार्षिक उत्सव बन गया है

बता दें कि हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस की एक थीम होती है। ये हिंदी भाषा के अलग-अलग पहलुओं और भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने में इसकी भूमिका पर केंद्रित होता है

अब तक, राजभाषा विभाग ने हिंदी दिवस 2024 और अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के लिए उत्सव की तारीखों की घोषणा की है, जो 14 और 15 सितंबर हैं