By Ritika
Sep 14, 2024
भारत सरकार ने हिंद महासागर के पूर्व में स्थित अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर अब ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया है
Source-Google Images
ये सुंदर जगह अपने आप में ही जन्नत है, अगर आप यहां इस खूबसूरत डेस्टिनेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने वाले हैं
ये जगह किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं है, चलिए ऐसे में जानते हैं कि अगर आप पोर्ट ब्लेयर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कहां-कहां जाना चाहिए
1906 में अंग्रेज में पोर्टब्लेयर शहर में अटलांटा प्वाइंट पर सेलुलर जेल बनवाई थी। तीन मंजिला बनी हुई यह जेल भारत के लोगों के संघर्ष को भी याद दिलाती है। यहां आप जरूर विजिट करें
पोर्ट ब्लेयर में बने सामुद्रिका नौसेना समुद्री संग्रहालय को देख सकते हैं। यहां पर बने इनबिल्ट एक्वेरियम में समुद्री पौधों से लेकर जीवों तक की कई प्रजातियां हैं
पोर्ट ब्लेयर से करीब 17 किलोमीटर दूरी पर स्थित द्वीप चिड़िया टापू पर आप फोटोग्राफी कर सकते हैं। यहां आपको पक्षियों की अनगिनत प्रजातियां देखने को मिल सकती है
महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान भी जरूर विजिट करें। यहां पर आपको कई खूबसूरत समुद्री जीव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप इस मरीन पार्क में स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग जैसे एडवेंचर कर सकते हैं
पोर्ट ब्लेयर से लगभग 43 किलोमीटर दूर माउंट हैरियट नेशनल पार्क स्थित है, जहां पर पौधों की अलग-अलग किस्मों और पशु-पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी