Vastu

घर में समृद्धि और शांति लाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

By Saumya Singh 

Sep 4, 2024

Source : Google 

घर का मुख्य दरवाजा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है, इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने में मदद मिलती है

बेडरूम का स्थान दक्षिण-पश्चिम दिशा में सबसे अच्छा माना जाता है

रसोईघर को घर के दक्षिण-पूर्व कोने में बनाना चाहिए, इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है

अध्ययन कक्ष को उत्तर या पूर्व दिशा में बनाना अच्छा माना जाता है। पढ़ाई के समय विद्यार्थी का चेहरा उत्तर या पूर्व की ओर होना चाहिए

जल से संबंधित वस्तुएं जैसे कि फव्वारे, पानी की टंकियां, या मछलियों के एक्वेरियम को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में शांति और समृद्धि आती है

धन रखने की जगह या तिजोरी को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। यह आर्थिक समृद्धि और धन संचय में सहायक होता है

बैठने और भोजन करने के लिए पश्चिम दिशा आदर्श मानी जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है

दर्पण को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है 

Disclaimer : इस स्टोरी में  उल्लेखित सलाह केवल सामान्य सूचना के आधार पर है, punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है