Lifestyle
By- Khushboo Sharma
Aug 06, 2024
सुबह की कुछ आदतें आपको दिनभर एक्टिव और हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं। ऐसे में आपको अपने डेली रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए
आइए आज की स्टोरी में इन अच्छी और हेल्दी आदतों के बारे में जानते हैं
खाली पेट पानी पिएं अगर आप गर्मियों में हेल्दी और एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे सेहत के साथ स्किन को भी फायदा होगा और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी
आंखों को दें आराम सुबह उठने के बाद आपको अपनी आंखों को बाहर की रोशनी में एडजस्ट होने का मौका देना चाहिए। इसके लिए आप सुबह आंखों को दोनों हाथों से कवर कर लें और इस पोजीशन में दो मिनट बैठें। इससे आंखों को फायदा होगा
सुबह उठकर चेहरा धोएं सुबह उठने के बाद आपको चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी और आंखें स्वस्थ भी रहेंगी। ऐसे में आंखों पर पानी डालना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, पानी ज्यादा गर्म या ठंडा न हो
एक्सरसाइज से होगा फायदा अगर आप हेल्दी जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको सुबह उठकर एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। ऐसे में सुबह उठकर एक्सरसाइज, वॉक या फिर योग आदि कर सकते हैं
ताजा जूस पिएं आप सुबह उठकर चुकंदर और गाजर का जूस पी सकते हैं। यह शरीर के लिए बहुत हेल्दी हो सकते हैं। रोजाना जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है। इससे आप बीमार कम पड़ते हैं
नंगे पैर घास पर चलें रोज सुबह समय से उठकर आपको हल्की धूप में नंगे पैर घास पर चलना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी तेज होने के साथ शरीर को एनर्जी मिलती है। अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो घास पर चलना फायदेमंद होगा