Business
By Aastha Paswan
Sep, 17, 2024
Source: Googke
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की सुरक्षा के लिए 20 बॉडीगार्ड दिन-रात तैनात रहते हैं।
एलन मस्क शायद ही कभी अपनी सुरक्षा टीम के बिना घर से बाहर निकलते हैं। इस सुरक्षा टीम का नाम वॉयेजर (Voyager) है।
मस्क सुरक्षा टीम में हथियारबंद सुरक्षा कर्मी तो होते ही है इसके अलावा मेडिकल एक्सपर्ट भी उनके साथ रहता है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्क अपनी सिक्योरिटी पर मोटा पैसा खर्च करते हैं।
एलन मस्क ने 2016 में एक महीने में ही अपनी सुरक्षा पर 1,63,000 डॉलर (करीब 1.36 करोड़ रुपये) खर्च किए थे।
2023 में उनकी सुरक्षा कंपनी ने सुरक्षा के लिए 24 लाख डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपये) का बिल भेजा था।
फिर 2024 फरवरी में एलन मस्क की सुरक्षा बजट में 5,00,000 डॉलर का इजाफा हो गया था।
2015 और 2018 में एलन मस्क की सिक्योरिटी पर औसतन करीब 1,45,000 डॉलर ही खर्च होते थे।
एलन मस्क की सुरक्षा पर जितना खर्च किया जा रहा है, कई कंपनियों के सीईओ को भी उतनी सैलरी नहीं मिलती है।