Social

Eid-al-Fitr 2024: ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदें

By Ritika

April 11, 2024

ईद-उल-फितर दुनिया भर में अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है, यह अर्धचंद्र के दर्शन से तय होता है, 11 अप्रैल को पूरे भारत में ईद मनाई जा रही है

रमजान के महीने में मस्जिदों को बहुत सुंदर सजाया जाता है, ऐसे में आइए दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदों के बारे में जानते  हैं

तुर्की के इस्तांबुल शहर में स्थित सुल्तान अहमत मस्जिद, जिसे ब्लू मस्जिद भी कहा जाता है, देखने में काफी सुंदर है

मस्जिद अल-नबावी सऊदी अरब के मदीना शहर में स्थित है और इसे पैगंबर की मस्जिद के रूप में भी जाना जाता है, बता दें, इसे पैगंबर मोहम्मद ने 622 सीई में मदीना पहुंचने के बाद बनावाया था

ब्रुनेई की राजधानी में स्थित सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद को शाही मस्जिद भी कहा जाता है, ये मस्जिद मुगल वास्तुकला को बयां करती है

अबू धाबी में शेख जायद ग्रैंड मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद है, इस मस्जिद को सफेद पत्थरों से तैयार किया गया था

बौ इनामिया मदरसा को एक सामूहिक मस्जिद का दर्जा मिला हुआ है, जो पूरे मोरक्को में एकमात्र है

नई दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, यह पूरी तरह से लाल बलुआ पत्थर से बना है, जिसके गुंबदों छतों और प्रार्थना कक्ष के फर्श पर सफेद संगमरमर लगा हुआ है

Next Story

ये हैं बिहार की फेमस Vegetarian Dishes