Health

इन 6 लोगों के लिए रोज अनार खाना पड़ सकता है भारी

By- Khushboo Sharma

Oct 10, 2024

अनार आप सभी जानते हैं कि अनार सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका रोजाना सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है

नुकसानदायक रोजाना अनार का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। अनार खाने के और भी कई फायदे हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए रोजाना अनार का सेवन करना नुकसानदायक भी साबित हो सकता है

ये लोग ना खाएं अनार आज की स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को रोजाना अनार का सेवन नहीं करना चाहिए

एलर्जी से परेशान व्यक्ति एलर्जी की समस्या से परेशान रहते हैं तो अनार का सेवन करने से बचें। इसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण लाल चकत्ते पड़ सकते हैं

लो ब्लड प्रेशर के मरीज अनार की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को अनार का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है

एसिडिटी होने पर हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं उन्हें अनार का सेवन नहीं करना चाहिए

कब्ज की समस्या में हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें भी रोजाना अनार का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे तकलीफ और बढ़ सकती है

पेट में गैस बनने पर पेट में गैस की समस्या से परेशान लोगों को भी रोजाना अनार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए

खांसी की समस्या जिन लोगों को इंफ्लूएंजा या खांसी की शिकायत है उन्हें भी अनार नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये संक्रमण को बढ़ा सकता है

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें