Viral

इन Dry Fruits की तासीर होती है ठंडी

By- Khushboo Sharma

June 19, 2024

गर्मियों में आपको अपने खानपान का खास ध्यान रखना। ऐसे में आप उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जो तासीर में ठंडी हों। लेख में जानें कौन से ड्राई फ्रूट्स की तासीर ठंडी होती है

किशमिश वैसे तो, किशमिश की तासीर गर्म होती है। लेकिन, आप इसे पानी में भिगोकर खा सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। साथ गही, पेट को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है

खजूर खजूर की तासीर काफी गर्म होती है। लेकिन यह आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसलिए आप इसे पानी में भिगोकर खाएं। इससे इसकी तासीर ठंडी हो जाती है

सूखे सेब सूखे सेब की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ ही पेट की गर्मी भी शांत करता है। इसका सेवन करने से रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है

अंजीर अंजीर का सेवन गर्मियों में आप भिगोकर कर सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 जैसे हेल्दी फैट होते हैं। साथ ही, यह कैल्शियम व फाइबर के गुणों से भी भरपूर होता है

खुबानी इसकी तासीर भी गर्म होती है। आप इसे भिगोकर खा सकते हैं। इससे यह शरीर को ठंडक देता है। इसके सेवन से आयरन की कमी को दूर होती है

चिरौंजी चिरौंजी की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन गर्मियों में करना बेहद लाभकारी होता है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है व इम्यूनिटी भी बढ़ती है