Vastu Tips

भूलकर भी मंगलवार के दिन करें ये काम

By Aastha Paswan

July, 09, 2024

Source: Google

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वहीं, कुछ लोग व्रत का पालन भी करते हैं।

वहीं, इस दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है, जिनको करने से कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।

मंगलवार के दिन नमक और घी का सेवन करने की मनाही है। इस दिन इनका सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

वहीं, इस दिन मांस, मछली और अंडा आदि भी नहीं खाना चाहिए। इनका सेवन करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, इस दिन काले कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। इससे शनि का प्रभाव पड़ता है और परेशानी होती है। इस वजह से मानसिक रूप से भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मंगलवार के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। इसके साथ ही नाखूनों को भी काटने से बचना चाहिए। ऐसा करने से धन हानि होती है।

इस दिन धन का लेन-देन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज हो सकता है, जिसे चुकाने में बहुत समस्याएं आती हैं।

मंगलवार के दिन धारदार चीजें जैसे- कैंची, छूरी, कांटा आदि नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों को खरीदने से परिवार में समस्याएं होती हैं।