Vastu Tips

गुरुवार के दिन इन चीजों का करें दान, दूहोगी चिंता

By Aastha Paswan

July, 11, 2024

Source: Google

गुरुवार का दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु जी को समर्पित होता है।  

गुरुवार के दिन दान का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सारे काम पूर्ण होते हैं।

भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है, इसलिए गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना चाहिए। इसके लिए पीले फल, मिठाई, पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए। 

वहीं, इस दिन चावल का दान भी करना चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है और अपार सफलता प्राप्त होती है।

गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना भी शुभ होता है। हल्दी का दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है 

अगर विवाह में देरी हो रही है और बाधाएं आ रही हैं तो हल्दी का दान करें। ऐसा करने से विवाह के शीघ्र योग बनते हैं।

वहीं, इस दिन कांसा या सोने से बनी चीजों का दान करना चाहिए। इनका दान करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।