Viral

By Ritika

Oct 08, 2024

Jammu & Kashmir की ये फेमस डिश एक बार जरूर करें ट्राई

जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती के तो सभी लोग दीवाने हैं। यहां की खूबसूरत वादियां लोगों को मन मोह लेती है। लेकिन क्या आपने यहां का खाना ट्राई किया है?

आज हम आपको जम्मू-कश्मीर की कुछ फेमस डिश के बारे में बताने वाले है, जो आपको वहां जाकर जरूर खाने चाहिए

दम आलू कश्मीर के फेमस फूड्स में से एक है। जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। आलू, प्याज, टमाटर और कई तरह के मसालों के इस्तेमाल से इसे पकाया जाता है

इसमें आलू को सही से उबालना और तलना जरूरी होता है। रोटी, पराठा या फिर पूरी के साथ लोग इस डिश को खाना पसंद करते हैं

कलदी कुलचा जम्मू का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड है। ये कुलचा जम्मू के उधमपुर जिले का पारंपरिक व्यंजन है जो पनीर से पका हुआ होता है। ये डिश काफी स्वादिष्ट होती है

इसे बनाने के लिए फुल क्रीम दूध, नींबू का रस, मक्खन और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। हरी चटनी के साथ गरमागरम इसे खाना पसंद किया जाता है

राजमा चावल तो उत्तर-भारत के बहुत से लोगों को पसंद होता है। ये डिश जम्मू में भी काफी फेमस है। प्याज के सलाद के साथ खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है

जम्मू में इसे कश्मीरी राजमा के नाम से जाना जाता है। इसके साथ चावल के अलावा परांठा, रोटी और लच्छा पराठा भी खाया जाता है