Vastu Tips

रविवार के दिन करें ये काम, घर आएंगी खुशियां

By Aastha Paswan

June, 23, 2024

Source: Google

अगर आप अपने जीवन में कोई दुख नहीं चाहते और हमेशा खुश रहना चाहते हैं, तो रविवार के दिन ये सरल उपाय जरूर करें। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

इस दिन गुड़, दूध, चावल, लाल कपड़े और तांबे के बर्तन आदि का दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपके मन की हर मुराद पूरी करते हैं।

सूर्य देव को प्रसन्न करने से खुशियां खुद आपके घर आएंगी। इसके लिए सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं।

सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति के लिए इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे के चौमुखी दीपक में तेल डालकर जलाएं।

धन संबंधी समस्या से निजात के लिए तीन नई झाडू खरीदें और अगली सुबह देवी के मंदिर में इसे रख आएं।

जब भी घर से बाहर निकलें, तो चंदन का तिलक लगाएं। चंदन का तिलक लगाने से आपके सभी अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।