Vastu Tips
By Aastha Paswan
July, 18, 2024
Source: Google
यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित रहता है। इस दिन स्नान करके नारायण की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि विष्णु जी को कौन-सी चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए?
अक्सर लोग भगवान विष्णु की पूजा करते समय कई चीजें अर्पित करते हैं। ऐसा करने से नारायण प्रसन्न होते हैं और साधक पर कृपा बनाए रखते हैं।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे भगवान विष्णु को अर्पित करना वर्जित माना जाता है। इन चीजों को चढ़ाने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
भगवान विष्णु की पूजा करते समय भूलकर भी अगस्त्य के फूल को नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, लोध के फूल का उपयोग भी वर्जित माना जाता है।
कई लोग भगवान विष्णु की पूजा में चावल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसे चढ़ाने से पूजा का फल नहीं मिलता है।
कई बार लोग भगवान की पूजा करते समय बासी या कटे-फटे फूल का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी के पत्ते का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे चढ़ाने से नारायण प्रसन्न होने लगते हैं।