Vastu Tips

घर में कांच लगाते न करें ये 5 गलतियां, वरना...

By Aastha Paswan

June, 17, 2024

Source: Google

घर में किसी भी चीज को लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

घर में कांच लगाते समय कई बातों को ध्यान में रखना पड़ता है। इससे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है।

घर में कांच को पश्चिम या दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में कलह का सामना करना पड़ सकता है।

अगर कांच लगाते समय टूट जाए, तो इसे तुरंत घर से बाहर कर दें। टूटा कांच रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।

वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में कांच लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

वास्तु के अनुसार, घर में कांच को एक-दूसरे के सामने नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

घर में कभी भी नुकीले कांच नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।