By- Khushboo Sharma
Oct 15, 2024
Source : Pinterest
दीपक रंगोली एक बड़ा दीपक बनाएं और उसके चारों ओर छोटे-छोटे दीपक डिज़ाइन करें। इसे नारंगी, पीले और हरे रंग से सजाएं
फूलों की रंगोली रंग-बिरंगे फूलों के पैटर्न बनाएं। इसे विभिन्न रंगों के पाउडर या चावल से भरें। बीच में एक बड़ा फूल या फूलों का गुलदस्ता बनाएं
श्री गणेश रंगोली गणेश जी की आकृति बनाकर उसके चारों ओर रंगीन पाउडर से सजाएं। इसे चांदनी और सोने के रंगों से सजाना अच्छा रहेगा
मोर वाली रंगोली मोर वाली बनाने के लिए रंगोली के रंगों को केचअप की बोतर में भरें और फिर टूथ पिक और ईयर बड का इस्तेमाल करके बनाएं
पारंपरिक मांडना पारंपरिक मांडना डिज़ाइन बनाएं, जिसमें चौक और बिंदियों का उपयोग करें। इसे लाल, सफेद और काले रंगों से सजाएं
जीव-जंतु रंगोली रंगीन पंख वाले तोते, तितलियों या अन्य जीव-जंतुओं का डिज़ाइन बनाएं। यह बच्चों के लिए आकर्षक होगा
स्वास्तिक वाली रंगोली रंगोली के इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको बस स्वास्तिक बनाकर उसके अंदर अलग-अलग रंगों से डिजाइन बनाने हैं। इस रंगोली को खास लुक देने से लिए साइज में फूल और दीपक सजाएं
कलरफुल सर्कल डिज़ाइन एक बड़ा सर्कल बनाएं और उसके अंदर छोटे सर्कल और पैटर्न बनाएं। इसे विभिन्न रंगों से भरें, जिससे यह देखने में बहुत आकर्षक लगे
मिट्टी के दीपक रंगोली में मिट्टी के दीपक बनाएं या उनका आकार बनाएं। दीपकों के चारों ओर फूलों की पंखुड़ियाँ सजाएं