By Ritika
Sep 29, 2024
शतरंज एक बेहतरीन खेल माना जाता है। इस खेल को बुद्धिमानी का खेल माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खेल का आविष्कार और किसी ने नहीं बल्कि अपने महान देश भारत ने ही किया है?
Source-Pexels
चलिए इस दिलचस्प खेल के दिलचस्प इतिहास पर एक नजर डाल लेते हैं
आज हम जिस खेल को शतरंज या चेस के नाम से जानते हैं पहले उसी खेल को ‘चतुरंज’ के नाम से जाना जाता था। हालांकि समय के साथ इसके नामों में बदलाव होता गया
भारत में इस खेल को काफी खेला जाता रहा है, फिर यहीं से ये खेल ईरान में खासा पॉपुलर हुआ। जिसके बाद दुनियाभर में इस खेल को पसंद किया जाने लगा
बाद में यूरोपीय देशों ने इसका नाम ‘चेस’ रखा दिया। वर्तमान में इसे चेस और शतरंज दोनों नामों से ही जाना जाता है
शतरंज के खेल का उद्भव महाभारत के समय से माना जाता है। हालांकि ये भी माना जाता है कि ये सबसे ज्यादा लोकप्रिय गुप्तगाल में हुआ था
इसके अलावा भी भारत में इस तरह के कई खेलों का प्रारंभ हुआ है। हालांकि भारत में उद्भव होने वाले शतरंज को दुनियाभर में काफी पहचान और नाम मिला
शतरंज एक प्रकार राजा और सेना का खेल है। बता दें कि पुराने समय में राजा और सेना हुआ करती थी। एक राज्य के राजा और उसकी सेना का दूसरे राज्य से युद्ध हुआ करता था
इसी को देखते हुए इस खेल का अविष्कार माना जाता है। उस समय के लोग इस खेल के जरिए अपना मनोरंजन तो करते ही थे साथ ही दिमागी तौर पर भी खुद को मजबूत किया करते थे