Health

सेब के फायदे हैं अनेक लेकिन इन लोगों के लिए ये हैं परहेज

By Ritika

Aug 25, 2024

न्यूट्रिशन के मामले में गुणों की खान सेब को कहा जाता है। इसे खाने के फायदे अनेक होते है

Source-Pexels

100 ग्राम सेब में कम से कम 52 कैलोरी होती है, इसके अलावा सेब पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, विटामिन सी, आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता है

सेब खाने से दिल हेल्दी रहता है साथ ही ये वेट लॉस करने, हड्डियों को मजबूत बनाने और हेल्दी कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद मिलती है। इससे स्किन भी बेहतर रहती है

बेशक सेब खाने के फायदे अनेक हैं लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए

अगर आपको एसिडिटी, अपच की समस्या हो तो उस वक्त सेब का सेवन न करें क्योंकि इसे पचाने में मुश्किल होती है

जो लोग अपना वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें सेब नहीं खाना चाहिए या फिर इसे बहुत कम मात्रा में ही खाएं

सेब को रात में न खाएं, क्योंकि इसमें मौजूद फ्रुक्टोज से बॉडी एक्टिव हो जाती है और नींद नहीं आती है। जिन लोगों को नींद आने कि दिक्कत है उन्हें ये नहीं खाना चाहिए

सेब को खाना खाने के तुरंत बाद न खाएं, कमजोर पाचन वाले दूध, बटर आदि के साथ भी इसे न खाएं और सेब खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं

ये लेख केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें