Cover image for घर में मच्छरों ने मचा रखा हैं आतंक? तो इन देसी नुस्खों को अपनाएं

घर में मच्छरों ने मचा रखा हैं आतंक? तो इन देसी नुस्खों को अपनाएं

Bhawana Rawat

बरसात के मौसम में मच्छर बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं, जिससे कई बीमारियां होने का खतरा होता है।

आपको घर से मच्छरों को छूमंतर करने के कुछ देसी नुस्खे बताते हैं।

कपूर
घर में कपूर जलाएं, इसकी गंध से मच्छर तुरंत भाग जाते हैं।

नीम के पत्ते
घर में नीम के पत्ते जलाकर या फिर सूखे पत्ते को उस कोने में रख दें, जहां सबसे ज्यादा मच्छर हो।

लहसुन
लहसुन का पानी भी घर में छिड़क सकते हैं, इससे भी मच्छर भागते हैं।

नीम का तेल
अगर आपको ज्यादा मच्छर काटते हैं तो शरीर पर नीम का तेल लगा सकते हैं और घर में भी छिड़क सकते हैं

लौंग और तेज पत्ता
एक कटोरी में 4-5 तेज पत्ता, लौंग और सरसों तेल डालकर जलाएं। इसके धुंए से भी मच्छर भाग जाते हैं।