Viral

Amazon Rainforest: The World's Lung के बारे में जानें ये बातें

By Ritika

Aug 21, 2024

अमेजन रेनफॉरेस्ट, जिसे "द वर्ल्ड्स लंग" भी कहा जाता है। अपने आप में बेहद खास है। ऐसे में इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य हैं जो आपको जरूर जानने चाहिए

Source-Pexels

अमेजन रेनफॉरेस्ट में पृथ्वी की सभी प्रजातियों का लगभग 10% पाया जाता है। इसमें करीब 390 बिलियन पेड़, 2.5 मिलियन कीट प्रजातियां, और 1,300 से अधिक पक्षी प्रजातियां शामिल हैं

अमेजन रेनफॉरेस्ट "ऑक्सीजन का बैंक" माना जाता है। यह वैश्विक वायुमंडल के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

यह वन क्षेत्र दक्षिण अमेरिका के नौ देशों में फैला हुआ है, जिसमें ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर आदि देश शामिल हैं। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 5.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर है

अमेजन रेनफॉरेस्ट में कई प्रकार की औषधीय पौधों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनका इस्तेमाल कई पारंपरिक और आधुनिक मेडिसिन में किया जाता है

यहां पर अमेजन नदी का नेटवर्क है, जो विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है

अमेजन रेनफॉरेस्ट में कुछ अनोखे जानवर रहते हैं, जैसे कि अमेजन डॉल्फिन, जगुआर, और पायथन। यहां पाए जाने वाले कई जीवों की प्रजातियां केवल इस क्षेत्र में ही देखने को मिलती है

अमेजन रेनफॉरेस्ट में कई आदिवासी समुदाय निवास करते हैं, जिनकी सांस्कृतिक पहचान और जीवनशैली वन के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। ये समुदाय प्रकृति के प्रति गहरी सम्मान और ज्ञान रखते हैं

अमेजन रेनफॉरेस्ट की रक्षा एक बड़ा चुनौतीपूर्ण काम है, जिसमें वनों की कटाई, खनन, और कृषि विस्तार जैसे खतरे शामिल हैं

वैश्विक स्तर पर कई प्रयास और पहल इस महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को रिजर्व करने के लिए किए जा रहे हैं