viral

  नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग, जानें किस दिन किस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से प्रसन्न होंगी देवी

By Abhishek

September 29, 2024

नवरात्रि के नौ दिनों में नौ अलग-अलग रंगों के वस्त्र धारण करने का विशेष महत्व है

आइए जानते हैं, नवरात्रि के किस दिन किस रंग के वस्त्र धारणकर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होंगी?

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। 3 अक्टूबर को गुरुवार का दिन होने के कारण पीले रंग के वस्त्र धारणकर देवी मां की पूजा से लाभ होगा। पीला रंग आशा और प्रसन्नता का प्रतीक है।

4 अक्टूबर को देवी मां के दूसरे दिव्य रूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हरे रंग के वस्त्र पहन करें। मान्यता है कि शुक्रवार को हरे रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा जीवन में एक नई शुभ शुरुआत कर सकता है।

नवरात्रि के तीसरे दिन यानी शनिवार 5 अक्टूबर को माता रानी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना स्लेटी रंग के कपड़े पहन कर करने से व्यक्ति न केवल व्यावहारिक बनता है बल्कि उसका स्वभाव भी सहज और सरल हो जाता है

रविवार 6 अक्टूबर को देवी दुर्गा के चौथे दिव्य रूप मां कुष्माण्डा की पूजा नारंगी रंग के वस्त्र धारण कर करें। इससे जीवन में स्फूर्ति और उल्लास बढ़ता है। साथ ही आत्मविश्वास और मनोबल में दृढ़ता आती है

सोमवार 7 अक्टूबर को देवी मां की कृपा पाने के लिए उनके पंचम दिव्य रूप स्कंदमाता की आराधना सफेद वस्त्र धारणकर करें। यह रंग मन को शांत रखता है

मंगलवार 8 अक्टूबर को देवी मां के छठे दिव्य रूप मां कात्यायिनी की पूजा लाल रंग के वस्त्र पहन करें और माता को भी लाल चुनरी अर्पित करें। इससे जीवन में नई शक्ति और साहस का संचार होता है।