देशभर में जल्द ही गर्मी का मौसम आने वाला है। इस मौसम में शरीर में पानी की जरूरत को पूरा करना की ज्यादा आवश्यकता होती है।
गर्मी के मौसम में सही खानपान का सेवन करने से ताजगी और तंदुरुस्ती भी बनी रहती है।
गर्मी के मौसम में खीरा एक बेहतरीन सुपरफूड साबित हो सकता है क्योंकि इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है।
खीरे का सेवन करने से पेट की गर्मी शांत होती है और शरीर में ठंडक भी बनी रहती है।
गर्मी के मौसम में तरबूज फल खाना चाहिए इसमें लगभग 92 प्रतिशत तक पानी होता है।
तरबूज में लाइकोपीन, विटामिन ए और सी जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं।
सत्तू का शरबत गर्मी में शरीर को ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए मदद करता है।
सत्तू को भूने हुए चने का पाउडर भी कहते है। यह प्रोटीन और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है।
गर्मीयों के इन सुपरफुड से हाइड्रेशन का स्तर सही बना रहता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है।