गर्मी का मौसम अपने साथ चिलचिलाती धूप, उमस और थकान लेकर आता है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी की संभावना होती है।
गर्मियों में खास फलों को अपने आहार में शामिल करके पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते है।
तरबूज गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है।
तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, सी और पोटैशियम पाया जाता है।
आम पोषण से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, और ई पाए जाते हैं।
लीची गर्मियों का स्वादिष्ट और रसीला फल है, जिसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
पपीता गर्मियों के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं।
संतरा और मौसंबी फल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
MG Windsor Essence EV, हाई टेक फीचर्स और 332 KM की रेंज, जानें कीमत