वैसे तो सभी महासगारों में कुछ न कुछ हैरान कर देने वाला राज छिपा है और इन्हीं में के एक दक्षिणी महासागर में भी कुछ रहस्य छिपे हैं
दक्षिणध्रुवीय महासागर, जिसे दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिक महासागर भी कहा जाता है, विश्व के सबसे दक्षिण में स्थित एक महासागर है
क्या सच में खत्म होने वाली है दुनिया? जानिए आखिर क्यों बंद कर दी वैज्ञानिकों ने समुद्र की खोज
दक्षिणी महासागर का आकार काफी बड़ा है और इसे चौथा सबसे बड़ा महासागर माना जाता है। दक्षिणी महासागर की गहराई लगभग 7,300 मीटर तक है
दक्षिणी महासागर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह महासागर धरती के कार्बन उत्सर्जन को अवशोषित करता है
दक्षिणी महासागर केवल अंटार्कटिका के निकट नहीं है बल्कि यह महासागर प्रशांत, हिंद और अटलांटिक महासागर के दक्षिणी हिस्सों का भी हिस्सा है। यहां पेंगुइन, अल्बाट्रॉस, पेट्रेल्स, सील और कई तरह की व्हेल भी रहती हैं
एक खोज में वैज्ञानिकों को इस बात का पता चला है कि दक्षिणी महासागर अब तक इंसानों द्वारा उत्पन्न 15% कार्बन डाइऑक्साइड को सोख चुका है
फिलहाल वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर दक्षिणी महासागर इंसानों द्वारा उत्पन्न कार्बन का अवशोषण कैसे करता है
दक्षिणी महासागर की हवा पूरी दुनिया में सबसे साफ मानी जाती है और इसकी समुद्री लहरों से बनने वाला नमक और प्राकृतिक धूल इसे शुद्ध बनाए रखते हैं
दक्षिणी महासागर में कई दुर्लभ जीव पाए जाते हैं, जिनमें कांच जैसे दिखने वाले स्पंज, विशाल स्क्विड और बड़े समुद्री मकड़ियों जैसी अनोखी प्रजातियां शामिल हैं
Queen of the Seas: कौन है समुद्र की रानी? जानिए कौन सी बातें उसे बनाती हैं सबसे खास