देवदार पहाड़ों की वादियों में पाया जाने वाला एक विशाल वृक्ष है।
देवदार के वृक्ष में औषधीय, आर्थिक और पर्यावरणीय गुण पाए जाते है।
देवदार वृक्ष को देवताओं की लकड़ी के रूप में जाना जाता है।
देवदार वृक्ष हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम जैसे राज्यों में पाया जाता है।
इसकी छाल, पत्तियां, तेल और राल का उपयोग कई रोगों के लिए किया जाता है।
देवदार वृक्ष में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते है।
इसका तेल जोड़ों के दर्द, गठिया और मांसपेशियों की अकड़न को कम करने में मदद करता है।
देवदार जुकाम-खांसी को ठीक करने और कफ को भी बाहर निकालने में मदद करता है।