संतरा
संतरा विटामिन C से भरपूरहोता है। सर्दियों के समय में ये आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में भी आपकी मदद करता है। इसके साथ ही संतरा पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि ये पाचन तंत्र को सुधारता है
अनार
अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल होता है। ये आपके शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा ये हृदय को स्वस्थ रखता है। अनार सर्दियों में इम्युनिटी को बूस्ट भी करता है
सेब
सेब एक ऐसा फल है जो हर मौसम में फायदेमंद साबित होता है। सेब फाइबर से भरपूर होता है तथा पाचन को बेहतर बनाता है। सेब खाने से इम्युनिटी में सुधार आता है। इसको अपनी डाइट में डेली शामिल करने से स्किन में ग्लो साफ़ नज़र आने लगता है
अमरूद
अमरुद विटामिन C का अच्छा सोर्स होता है। ये पाचन तंत्र को मजबूत रखने में हेल्प करता है। इसके अलावा ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है
कीवी
कीवी विटामिन C और K से भरपूर फल होता है। ये इम्युनिटी को मजबूत करता है। कीवी पाचन को सुधारने में फायदेमंद साबित होता है। कीवी सर्दियों में एनर्जी बूस्टर का काम करता है
पपीता
पपीता पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। ये सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने का काम भी करता है। पपीता विटामिन A और C से भरपूर होता है। पपीता सर्दियों की सुबह के लिए एक दम परफेक्ट फ्रूट है
केला
केला एनर्जी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। ये फल पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होता है। साथ ही यह पाचन को बेहतर बनाता है। केला वजन संतुलित रखने में भी आपकी मदद करता है
खजूर
खजूर प्राकृतिक मिठास से भरपूर होता है। खजूर सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है और आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। साथ ही खजूर ठंड से बचाने में मदद करता है
नाशपाती
नाशपाती फाइबर और विटामिन C से भरपूर होता है। साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होता है। नाशपाती सर्दियों में ठंड से लड़ने में मदद करता है और स्वाद और पोषण का सही मिश्रण साबित होता है